रायपुर: राजधानी में लगातार कोरोना की मामलों में कमी आने के बाद प्रशासन अब अगले रविवार को लॉकडाउन खत्म कर उस दिन सीमित समय के लिए दुकानों को खोलने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि रविवार को भी दोपहर दो बजे तक दुकानें खुल सकते है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में कुछ ही देर में आदेश जारी करेंगे। आदेश में दुकानों के समय में भी बढ़ोतरी हो सकती है।वहीं संभावना जताई जा रही है कि शॉपिंग मॉल, जिम और बाजार रात 8 बजे तक खुल सकते हैं। शादियों के सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन दुकानों को 8 बजे तक खोलने की तैयारी कर रही है।प्रशासन ने इस बार संडे बाजार या ने साप्ताहिक बाजारों को भी खोलने का मन बना लिया है। लेकिन इस पर अंतिम फैसला सीएम की सहमति लेने के बाद किया जाएगा। दरअसल छत्तीसगढ़ चेंबर कुछ दिन से लगातार दबाव बनाए हुए था कि शादियों की सीजन के कारण रविवार को भी दुकानें खोलने की इजाजत दी जाए। माना जा रहा है कि इसी वजह से प्रशासन ने सनडे लाॅकडाउन खत्म करने का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठकरायपुर,05 अगस्त 2026टैग
















