Friday, March 27, 2026
Home कोरबा सूबेदार भुनेश्वर,हेड कांस्टेबल खरसन सहित 5 कर्मी सम्मानित

सूबेदार भुनेश्वर,हेड कांस्टेबल खरसन सहित 5 कर्मी सम्मानित

0 पुलिस कॉप आफ द मंथ योजना में प्रोत्साहित किए गए

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में प्रत्येक माह उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने के लिए कॉप ऑफ द मंथ की योजना शुरू की गई है। चुने गए कर्मचारियों को नगद ईनाम, गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनकी फोटो पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी थाना/चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा।

माह जुलाई 2022 में कॉप ऑफ द मंथ के लिए सूबेदार भूनेश्वर कश्यप, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकान्त खरसन , आरक्षक रामू कुर्मी, विरकेश्वर सिंह, राजकुमार नीलम, अरुण तिर्की, महिला आरक्षक रेहाना फ़ातिमा को चुना गया है। सूबेदार भूनेश्वर कश्यप को यातायात व्यवस्था तथा रक्षित केंद्र के कार्यों में उत्कृष्ट संपादन के लिए, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन एवं महिला आरक्षक रेहाना फ़ातिमा को थाना कोतवाली के चोरी के प्रकरण में 10 लाख क़ीमती सोना चांदी सहित अन्य मशरुका आरोपिया सहित बरामदगी के लिए, आरक्षक रामू कुर्मी को विधानसभा सत्र के दौरान सराहनीय कार्य के लिए, आरक्षक विरकेश्वर सिंह को सायबर सेल में अच्छा कार्य करने, आरक्षक राजकुमार नीलम को निजात कार्यक्रम के जनजागरुकता में उल्लेखनीय कार्य करने, आरक्षक अरुण तिर्की को कोतवाली के रेप के प्रकरण में त्वरित रूप से आरोपियों को पकड़ने में सराहनीय कार्य हेतु कॉप ऑफ़ द मंथ से सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा है कि इनका मनोबल बढ़ाने उत्साहवर्धन के लिए इन्हें इस माह कॉप आफ द मंथ में स्थान दिया गया है। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

Advertisement Carousel