Tuesday, September 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ दो दिनों में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने #HamarTiranga के साथ...

दो दिनों में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने #HamarTiranga के साथ विशेष फ्रेम में अपडेट की अपनी प्रोफाइल फोटो

लगातार बढ़ रही है संख्या, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की थी अपील

रायपुर, (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अपील के बाद दो दिनों के भीतर 20 हजार से ज्यादा लोग अपनी-अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर #HamarTiranga का उपयोग करते हुए विशेष फ्रेम में तिरंगे के साथ अपनी फोटो अपडेट कर चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

निर्धारित फोटो फ्रेम का उपयोग करने के लिए मुख्यमंत्री ने लोगों से twb.nz/hamar-tiranga लिंक का उपयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर भी हमर तिरंगा अभियान के लिए एकजुटता दिखाते हुए सोशल मीडिया में विशेष प्रेम में तिरंगे साथ अपनी फोटो अपडेट करें। उन्होंने कहा है कि सुझाए गए लिंक के बारे में अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि 15 अगस्त, 2022 को हमारा भारत आजादी के 75 साल पूर्ण कर रहा है। यह आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली। इसके पीछे उन वीर शहीदों का बलिदान शामिल हैं, जिन्होंने हंसते हुए जान की बाजी लगा दी, ताकि आने वाली पीढ़ी एक आजाद देश की आबोहवा में सांस ले सके। आज हम उसी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और एक आजाद देश का नागरिक होने का गर्व महसूस कर पा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल अपडेट करते हुए तिरंगा प्रोफाइल लगाई है। इस अभियान के साथ प्रदेश के घर घर में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोगों से हमर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की है। हमर तिरंगा अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त के बीच घर- घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसमें सरकारी व निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे। इस अभियान को लेकर प्रशासन जोर- शोर से तैयारी कर रहा है।

Advertisement Carousel