Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा सीपत टीआई मानसिंह राठिया को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई...

सीपत टीआई मानसिंह राठिया को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई, कोरोना से लड़ते एम्स में हुआ था निधन

बिलासपुर। कोरोना से लड़ते हुए एम्स, रायपुर में अंतिम सांस लिए सीपत के थाना प्रभारी मानसिंह राठिया को बिलासपुर के हेमूनगर स्थित मुक्तिधाम में बिलासपुर पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

बिलासपुर पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुक्तिधाम में ससम्मान उनकी तस्वीर पर एसपी प्रशांत अग्रवाल सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है कि मृतक राठिया मूलतः धरमजयगढ़ के नागदरहा गांव के निवासी थे। वर्ष 1982 में आरक्षक के पद पर नियुक्त हुए और 2013 में निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे। वर्तमान में सीपत थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थे।

Advertisement Carousel