अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के लिए 70 एकड़ भूभाग का लेआउट नक्शा श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने अयोध्या विकास प्राधिकरण को भेज दिया है। इस नक्शे पर अगले 24 घंटे में मुहर लगने की उम्मीद है।बताया जाता है कि नए नक्शे में कुछ बड़े हिस्सों के साथ-साथ छोटे-छोटे हिस्से भी हैं। इन हिस्सों में राम मंदिर से जुड़ी हुई तमाम चीजों का निर्माण होना है। अयोध्या मे राम मंदिर के लिए नींव की खुदाई का काम सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है। मंदिर निर्माण से पहले अयोध्या में भगवान राम की सात बड़ी मूर्तियां लगाई जाएंगी। ये मूर्तियां ऐसी जगहों पर लगाई जाएंगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा पर्यटक और श्रद्धालु इनके दर्शन कर सके । ये मूर्तियां भगवान राम के अलग-अलग रूप दर्शाएंगी. इन मूर्तियों मे रामलला के वनवास, घनुषधारी, राजा राम, शिकार करते हुये, उपदेशक, विचारक जैसे रूप होंगे।
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार...
ओम प्रकाश डहरिया सहायक जनसंपर्क अधिकारीरायपुर, 29 सितंबर 2026प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा...
















