Thursday, June 25, 2026
Home कोरबा सरकार जब स्वास्थ्य कर्मियों को भर्ती कर चुकी है और वेतन भी...

सरकार जब स्वास्थ्य कर्मियों को भर्ती कर चुकी है और वेतन भी दे रही है तो एक पत्र जारी कर उन्हें नियमित भी कर दे : चन्द्रा

0 आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री से किया सवाल

भानु प्रकाश चन्द्रा

कोरबा((खटपट न्यूज़)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रकाश चंद्रा ने बयान जारी कर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर ना जाने की अपील पर कहा है कि इन्हें नियमित करने में आखिर क्या समस्या है? जो स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की परवाह किये बगैर कोरोना की महामारी में लोगों की सेवा कर रहे हैं, सरकार जब उनकी भर्ती कर चुकी है और वेतन भी दे रही है तो बस एक पत्र जारी कर उन्हें नियमित भी कर दे। ऐसे महामारी के समय स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित कर उनका हौसला बढ़ाने के बजाय उन्हें मार्मिक अपील कर गलत साबित करने में लगे हैं। श्री चंद्रा ने कहा है कि इसी महामारी काल में छत्तीसगढ़ सरकार ने संसदीय सचिवों की नियुक्ति की, विधायकों का पेंशन बढ़ाया तब विधायकों और सरकार के लिये कोई मार्मिक अपील और वीडियो जारी नहीं हुआ। चुनाव के समय कांग्रेस का घोषणा पत्र बनाने वाले भी श्री सिंहदेव ही थे और उनके ही के नेतृत्व में प्रदेश के सभी अनियमित कर्मचारियों को वादा किया गया था कि सरकार बनने के बाद नियमित किया जायेगा, फिर ये वादा खिलाफी क्यों और इस हड़ताल पर जाने की जरूरत ही क्यों पड़ रही है? चंद्रा ने सरकार से आग्रह किया है कि 13000 अनियमित स्वास्थ्य कर्मियों सहित प्रदेश के सभी अनियमित कर्मचारियों सरकार नियमित करें।

Advertisement Carousel