Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ श्री राम के ननिहाल में प्रधानमंत्री का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

श्री राम के ननिहाल में प्रधानमंत्री का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

कहा- नवोदित छत्तीसगढ़ राज्य को ज्यादा से ज्यादा मदद मिलती रहे


रायपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आयोजन स्थल के मंच पर पहुंच चुके हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का मंच पर स्वागत और सम्मान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा परंपरागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे में आये हैं। प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की भूमि में मैं उनका स्वागत करता हूँ।

प्रधानमंत्री जी से हम अनेक मंचों में मिलते हैं और नीति आयोग आदि की बैठकों में मिलते हैं। हम मांगे भी करते हैं लेकिन उन्हें और दोहराना नहीं चाहता। मैं गडकरी जी के साथ भी बैठता हूँ जितना मांगते हैं उससे ज्यादा ही देते हैं। हम तो मांगते ही रहेंगे लेकिन और ज्यादा नहीं कहना चाहता हूूँ, फिर भी इतना कहना चाहता हूँ कि हमारा राज्य नवोदित राज्य है इसलिए ज्यादा से ज्यादा मदद हमको मिलती रहे।

Advertisement Carousel