Wednesday, May 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री का मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री का मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने किया स्वागत


रायपुर(खटपट न्यूज़)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आज सुबह राजधानी रायपुर पहुंचने पर पंडित रविशंकर शुक्ल हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की। उन्होंने प्रधानमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी एक दिवसीय प्रवास पर आज सुबह रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह के रूप छत्तीसगढ़ के कारीगरों द्वारा तैयार अंगवस्त्र और मिलेट्स की टोकरी भेंट की। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रायपुर पहुंचने पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने भी हार्दिक स्वागत किया।

Advertisement Carousel