Saturday, August 15, 2026
Home कोरबा शोक : पत्रकार देवेन्द्र गुप्ता की बहन अम्बिका गुप्ता का निधन

शोक : पत्रकार देवेन्द्र गुप्ता की बहन अम्बिका गुप्ता का निधन

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं नई दुनिया कोरबा के ब्यूरो चीफ देवेंद्र गुप्ता की बहन एवं एसईसीएल कुसमुंडा से रिटायर्ड कर्मी सुरेश गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती अंबिका गुप्ता 59 वर्ष का आज आकस्मिक निधन हो गया। श्रीमति गुप्ता बीते कुछ माह से काफी अस्वस्थ थी। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार पुत्र आशु गुप्ता,पुत्र वधू,नाती पोते को रोता बिलखता छोड़ गईं।

श्रीमति गुप्ता का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 4 बजे मोती सागर पारा स्थित मुक्तिधाम में किया गया। कोरबा प्रेस क्लब परिवार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Advertisement Carousel