
कोरबा(खटपट न्यूज़)। नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 4 देवांगन पारा (कराटे चौक) निवासी रामायण श्रीवास का लगभग 62 वर्ष की आयु में रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनकी तबियत एकाएक बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया जहाँ परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वे सीएसईबी से रिटायर्ड थे। अपने पीछे धर्म पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों सहित बस्तीवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।















