Monday, September 21, 2026
Home कोरबा शिक्षक दिवस पर इन 56 शिक्षकों का होगा सम्मान,देखें सूची

शिक्षक दिवस पर इन 56 शिक्षकों का होगा सम्मान,देखें सूची

0 कोरबा जिले से भी 3 शिक्षक शामिल
रायपुर/कोरबा(खटपट न्यूज़)। राज्य शिक्षक सम्मान 2022 की सूची लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी कर दी गई है।शासन द्वारा इस वर्ष राज्य से कुल 56 शिक्षकों का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए किया गया है। इस सूची में कोरबा जिले से सहायक शिक्षक एलबी नोहर चंद्रा एवं प्राचार्य वीरभद्र सिंह पैकरा भी शामिल हैं। इसी प्रकार राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2022 की श्रृंखला में व्याख्याता एलबी राकेश टंडन को डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सम्मान समारोह का आयोजन 5 सितंबर को रायपुर स्थित राजभवन के दरबार हॉल में किया जाएगा। इसके पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी को लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा निर्देश जारी कर चयनित शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने कहा गया है।

Advertisement Carousel