Sunday, September 20, 2026
Home सरगुजा शादी का झांसा देकर डाॅक्टर करता रहा युवती का दैहिक शोषण…..!

शादी का झांसा देकर डाॅक्टर करता रहा युवती का दैहिक शोषण…..!

अंबिकापुर। एक युवती को शादी का झांसा देकर अपनी हवस बुझाने वाले डाॅक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ प्रसुन्न टोप्पो पर एक युवती ने दैहिक शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले की पुष्टि के बाद पुलिस ने डाॅक्टर को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक युवती को डाॅ. टोप्पो ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। विगत सात सालों से डाॅक्टर शादी के टालमटोल करता रहा। इस बीच युवती ने कई बार डाॅक्टर टोप्पो से शादी के लिए कहा, लेकिन वह केवल टालते रहा। आखिरकार जब युवती से नहीं रहा गया, तो उसने दबाव बनाया। तब भी डाॅक्टर राज नहीं हुआ।

डाॅक्टर के इस रवैये के बाद युवती को समझ में आया कि वह सात सालों से केवल ठगी का शिकार हो रही है, उसका दैहिक शोषण हो रहा है, जिसके बाद आज युवती की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर को कोरबा से गिरफ्तार किया गया है। यह मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।

Advertisement Carousel