Tuesday, June 23, 2026
Home रायपुर राजधानी के बैरन बाजार चर्च पहुंचे सीएम बघेल…

राजधानी के बैरन बाजार चर्च पहुंचे सीएम बघेल…

रायपुर। आज प्रभु यीशु के जन्मदिवस जिसे पूरे विश्व में क्रिसमस के तौर पर मनाया जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी के बैरन बाजार स्थित चर्च पहुंचे। यहां पर सीएम बघेल ने प्रभु यीशु के समक्ष श्रद्धानवत होकर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्रिसमस के इस शुभ अवसर पर पूरे प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए चर्च में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर निरंतर गतिमान रहने की बात कहते हुए कहा कि प्रभु यीशु मानवता के रक्षक और सच्चे सेवक थे।

कोई भी सच्चा फरियादी उनके दर से खाली नहीं जाता था। उन्होंने मानवता का जो संदेश दिया है, आज भी वह पल्लवित हो रहा है। उनके सिद्धांतों और दृष्टिकोण में दूरदर्शिता थी, जिसका लाभ पूरे विश्व को मिला है।

Advertisement Carousel