Wednesday, May 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ वीडियो: मतदान केंद्र में भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

वीडियो: मतदान केंद्र में भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता


बिलासपुर(खटपट न्यूज़)। बिलासपुर जिले में वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में सोमवार को मतदान सम्पन्न हुआ। विधायक शैलेष पांडेय और महापौर रामशरण यादव बूथ के अंदर पहुंच गए थे। इसे लेकर पूर्व महापौर किशोर राय और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी और समर्थकों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई और झूमाझटकी की नौबत आ गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसे वायरल वीडियो में देखा जा सकता है।

https://youtu.be/nM7ExvtBv-I


मतदान के दौरान बूथ के अंदर पहुंचने पर पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों ने उन्हें निर्देश देना शुरू कर दिया। इसकी भनक लगते ही पूर्व महापौर किशोर राय और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी और अन्य भाजपाई भी वहां पहुंच गए। उन्होंने विरोध करते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया। लिहाजा, दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में उलझ गए और झूमाझटकी की स्थिति बन गई। किसी तरह दोनों पक्षों को बूथ से बाहर किया गया। विवाद और गहमागहमी की स्थिति को देखते हुए मतदान केंद्र में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को बाहर निकाला। हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस अफसर भी वहां पहुंच गए थे फिर दोनों पार्टी के नेताओं को समझाइश देते हुए शांत कराया। विवाद के बाद यहां पुलिस अफसरों ने जवानों की तैनाती भी बढ़ा दी गई थी। यहां सुरक्षा के साए में मतदान हुआ।

Advertisement Carousel