जांजगीर-चांपा (खटपट न्यूज)। कांग्रेस नेताओं ने चंद्रशेखर आजाद जयंती के दिन सरदार भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर दी। 23 जुलाई को चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक जयंती पर कांग्रेस के नेताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम के दिन कांग्रेसजनों ने जो फ्लैक्स बनवाया था उसमें चंद्रशेखर आजाद नहीं बल्कि सरदार भगत सिंह की तस्वीर थी। इस संबंध में रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार विजय केडिया ने आज इस फ्लैक्स को ट्विटर पर साझा करते हुए कांग्रेसियों की खिल्ली उड़ाई है। वरिष्ठ पत्रकार विजय केडिया ने ट्विटर पर लिखा है कि छत्तीसगढ़ में जांजगीर चांपा जिले के कांग्रेस नेताओं ने चन्द्रशेखरआजाद की जयंती के दिन, गलती से सरदार भगत सिंह को श्रद्धांजलि दे दी।
कोरबा प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,...
कोरबा। 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के ट्रांसपोर्टनगर स्थित तिलक भवन परिसर में ध्वजारोहण...
















