Thursday, May 14, 2026
Home कोरबा पुराना कोरबा शहर के एक निजी चिकित्सक की पत्नी आई कोरोना पॉजिटिव

पुराना कोरबा शहर के एक निजी चिकित्सक की पत्नी आई कोरोना पॉजिटिव

कोरबा,(खटपट न्यूज़)। कोरबा मुख्य शहर में निजी चिकित्सालय का संचालन कर रहे एक चिकित्सक की पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बुधवार देर रात जारी रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाई गई हैं। तबीयत खराब होने व कोरोना के कुछ लक्षण की आशंका पर उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सक ने एहतियातन अपना क्लीनिक बंद करते हुए परिवार सहित स्वयं को भी होम आइसोलेट पर रखा है। उनकी धर्मपत्नी को उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है । परिवार के अन्य सदस्यों की जांच व रिपोर्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Advertisement Carousel