Wednesday, September 16, 2026
Home छत्तीसगढ़ रायपुर : राजापुर की छात्राएं बनेंगी मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत मेहमान

रायपुर : राजापुर की छात्राएं बनेंगी मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत मेहमान

रायपुर (खटपट न्यूज़)।

 गृह ग्राम बेलौदी में घर, खेत देखेंगे और करेंगे भोजन

रायपुर, 11 मई 2022

मुख्यमंत्री ने कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा नीता वर्मा सहित अन्य छात्राओं को अपने गृह ग्राम में व्यक्तिगत मेहमान के रूप में आमंत्रित किया। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर को उनके गृह ग्राम बेलौदी भ्रमण करवाने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के राजापुर में भेंट मुलाकात के दौरान नीता वर्मा सहित अन्य छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री के गृह ग्राम देखने की इच्छा जताने पर दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका गृह ग्राम दुर्ग जिले के ग्राम बेलौदी है। उनकी पढ़ाई मर्रा के स्कूल में पूरी हुई है। उन्होंने नीता वर्मा सहित अन्य छात्राओं को गृह ग्राम देखने की इच्छा जताने पर कहा कि वह उनके गृह ग्राम में मेहमान के रूप में आए। उन्हें खेत घर और स्कूल भी दिखाएंगे और भोजन भी करवाएंगे।

Advertisement Carousel