Tuesday, September 22, 2026
Home रायपुर रायपुर : एक और ड्रग पैडलर गिरफ्तार…

रायपुर : एक और ड्रग पैडलर गिरफ्तार…

रायपुर। राजधानी पुलिस ने एक और ड्रग पैड़लर मेराज खान को किया गिरफ्तार। पूर्व में पकड़े गए ड्रग पैड़लरों से पूछताछ में मेराज खान का नाम सामने आया था, पुलिस लंबे समय से आरोपी तलाश कर रही थी। वहीं आज घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक शातिर पैड़लर मेराज राजधानी समेत दुर्ग में ड्रग सप्लाई करने का काम करता था। वहीं पूर्व में पकड़े गए आशीष जोशी और नीकिता पांचाल से भी आरोपी के संबंध है। पुलिस ने निशानदेही के रूप में आरोपी के पास से 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। खमतराई थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस आरोपी को जेल भेज दिया है।

Advertisement Carousel