Wednesday, March 25, 2026
Home रायपुर यात्रियों के लिए दौड़ेंगी 13 फेस्टिवल स्पेशल .

यात्रियों के लिए दौड़ेंगी 13 फेस्टिवल स्पेशल .

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेलयात्रियों को इस त्योहारी सीजन में 13 फेस्टिवल ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। इन ट्रेनों का परिचालन नवरात्रि, दिवाली, दशहरा, छठ पर 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने देशभर में करीब 192 फेस्टिवल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे काे 13 फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं। इनमें कोरबा-अमृतसर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, दुर्ग-निजामुद्दीन त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, दुर्ग-जम्मूतवी त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, पुरी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस, पुरी-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन सप्ताह में 5 दिन, हैदराबाद-रक्साैल साप्ताहिक एक्सप्रेस, संतरागाछी-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस, हावड़ा-एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन, हावड़ा ओखा, हावड़ा पोरबंदर, कोरबा यशवंतपुर सप्ताह में 2 दिन शामिल हैं। रायपुर रेलमंडल के अधिकारियों के मुताबिक रेलवे बोर्ड द्वारा नवरात्रि, दिवाली, दशहरा, छठ त्योहार के मद्देनजर देशभर में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की सूची जारी की गई है। इनमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 13 फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं। हालांकि अभी इन ट्रेनों के परिचालन की तारीख व समय की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन नवरात्रि से पहले सभी स्पेशल ट्रेनों की पटरी पर दौड़ने की पूरी संभावना है। साथ ही ट्रेनों की समय सारिणी एक दो- दिन के अंदर जारी होने की बात कही जा रही है।

Advertisement Carousel