Tuesday, May 26, 2026
Home कोरबा आश्चर्य में लोग : पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और ठेकेदार नाली बनवा रहे...

आश्चर्य में लोग : पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और ठेकेदार नाली बनवा रहे हैं या सांप-सीढ़ी…..

कोरबा( खटपट न्यूज़) ।नगर पंचायत छुरीकला बस स्टैंड के मुख्य सड़क के दोनों किनारे नाली बनायी जा रही है। व्यापक अनियमितता के साथ बनाई जा रही नाली को देखकर लोग अचरज में हैं कि ये नाली बनवाई जा रही है सांप-सीढ़ी का खेल खेलने के लिए ढांचा तैयार किया जा रहा है। सांप-सीढ़ी की तरह बनायी जा रही नाली को लेकर बस स्टैंड के दुकानदार व नगरवासी, पार्षदों के द्वारा लगातार विरोध किये जाने के बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी व ठेकेदार अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आ रहे।

Advertisement Carousel