Saturday, June 20, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह कलचुरी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह कलचुरी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

रायपुर (खटपट न्यूज)।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज शाम राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित स्वर्गीय श्री महेंद्र सिंह कलचुरी के निवास पहुँच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिवारजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि श्री महेंद्र सिंह कलचुरी का देहावसान 27 जून को हुआ था। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित परिवारजन उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel