रायपुर(खटपट न्यूज़)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी और प्रसिद्ध अधिवक्ता स्वर्गीय श्री मोतीलाल नेहरू की 6 मई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि मोतीलाल जी ने स्वाधीनता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने दीन-दुखियों की भरपूर मदद की और उनके हितों के लिए संघर्ष किया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को अपने पिता श्री मोतीलाल नेहरू से देश-सेवा की विरासत मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोतीलाल जी अपनी देशभक्ति और समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
सेवा संकल्प में मानवता की मिसाल, 28 लोगों ने किया स्वैच्छिक...
बुधवारी बाजार में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने भी किया रक्तदान; सीएमएचओ ने लिया नेत्रदान का संकल्पकोरबा। सरकार के सेवा...















