Thursday, May 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने दी पर्युषण-पर्व की शुभकामनाएं…

मुख्यमंत्री ने दी पर्युषण-पर्व की शुभकामनाएं…

रायपुर, (खटपट न्यूज)।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर जैन धर्म के अनुयायियों को पर्युषण-पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्युषण-पर्व आत्मविशुद्धि, संयम, त्याग और आत्मचेतना को विकसित करने का अवसर देता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के मूल सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म, जिओ और जीने दो की राह पर चलना सिखाता है और मोक्ष के द्वार खोलता है।

Advertisement Carousel