Wednesday, September 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री को विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

मुख्यमंत्री को विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

रायपुर (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्री राम सुंदर दास जी के नेतृत्व में राजमिस्त्री कल्याण संघ जांजगीर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को राजमिस्त्री कल्याण संघ द्वारा आयोजित किए जा रहे विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी 17 सितंबर को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राजमिस्त्री कल्याण संघ जांजगीर के प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्री निर्मल दास वैष्णव,श्री योगेंद्र कुमार कहरा, श्री काशीराम, श्री राम सुमिरन बरेठ, श्री सनत डहरिया, श्री देव बरेठ सहित राजमिस्त्री कल्याण संघ के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel