Sunday, March 29, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 9 जनवरी को

मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 9 जनवरी को

युवा सपने और छत्तीसगढ़ विषय पर होगी बात

रायपुर, (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 25वीं कड़ी का प्रसारण 9 जनवरी को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवा सपने और छत्तीसगढ़ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10.30 बजे से 11.00 बजे तक किया जाएगा।

Advertisement Carousel