Saturday, September 26, 2026
Home रायपुर महापौर, सभापति ने मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर नगर निगम रायपुर में कार्यरत...

महापौर, सभापति ने मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर नगर निगम रायपुर में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मियों को नियमित करने किया अनुरोध.

रायपुर –

नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर व सभापति श्री प्रमोद दुबे से प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ नगर निगम रायपुर के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर नियमितिकरण सहित अपनी 3 सूत्रीय मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपकर चर्चा की एवं मांग को पहल करके शीघ्र पूर्ण करवाने उनसे अनुरोध संघ के अध्यक्ष संजय एडे, सचिव खेमू निषाद, पदाधिकारी शैलेन्द्र दुबे, अजीत कसार, होरीलाल वर्मा, बालेन्द्र दुबे, देवेन्द्र यादव, ओम सच्चिदानंद बंजारे, यतीश पाठक, नीलू शर्मा, संजना हलदार, रीताराव, प्रियंका शर्मा, सावित्री वर्मा, महेंद्र सर्वे, कल्याण सिंह,खेमराज साहू, हिमांशु यदु, तामेश साहू, पंचम यादव, प्रेम बंजारे, संजय साहू, चंद्रप्रकाश, हरिश्चंद साहू, कैलाश निषाद, प्रमोद फेकर, कृष्णकांत सोनकर, मनीष तिवारी, सहित सभी विभागों व जोनों के प्लेसमेंट कर्मचारियों की उपस्थिति में किया।

महापौर श्री ढेबर व सभापति श्री दुबे ने संघ की मांग के ज्ञापन का अवलोकन कर उन्हें ध्यानपूर्वक सुना एवं मांग की पूर्ति हेतु तत्काल पहल करते हुए प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर नगर पालिक निगम रायपुर में प्लेसमेंट के तहत कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने सहानुभूतिपूर्वक एवं मानवीय आधार पर यथोचित निर्णय लेकर अनुग्रहित करने का अनुरोध किया है। क्योंकि उक्त कर्मचारी विगत कई वर्षो से कार्यरत है एवं कर्तव्य के प्रति सजग है। इनमें से कई कर्मचारियों की उम्र भी अधिक हो रही है। तथा इन्हें कार्यो का अच्छा अनुभव है। यदि इन्हें नियमित किया जाता है तो उनके परिवार के पालन पोषण एवं अन्य पारिवारिक दायित्व का निर्वहन करने में सक्षम होंगे।
इसके अतिरिक्त प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने महापौर श्री ढेबर व सभापति श्री दुबे से चर्चा के दौरान ज्ञापन सौपकर रायपुर नगर निगम में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित किया जावे तथा नियमितीकरण तक 62 वर्ष की आयु तक नौकरी की सुरक्षा प्रदान की जावे ।

आउटसोर्सिंग/ठेका प्रथा को रायपुर नगर निगम से पूर्णतः समाप्त कर प्लेसमेंट कर्मचारियों को नगर निगम से सीधे वेतन का भुगतान किया जावें। सीधी भर्ती में नगर निगम रायपुर के प्लेसमेंट कर्मचारियों को प्राथमिकता देते हुए नियमित करने की कार्यवाही की जावे और किसी भी प्लेसमेंट कर्मचारियों की छटनी नहीं किये जाने का अनुरोध किया है। जिस पर महापौर श्री ढेबर व सभापति श्री दुबे ने ध्यानपूर्वक उक्त मांगों को सुनकर सहानुभूति पूर्वक विचार करके सकारात्मक दृष्टिकोण अपना कर पहल करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करवाने के प्रति प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया है।

Advertisement Carousel