कोरबा (खटपट न्यूज)। नगर निगम के बालको जोनांतर्गत वार्ड क्र. 38 बालकोनगर सेक्टर-4 में भोजली विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद, विशिष्ट अतिथि सभापति श्यामसुंदर सोनी ने पूजा-अर्चना कर भोजली विसर्जन कराया। महापौर ने भोजली तिहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मित्रता और आदर का प्रतीक यह भोजली तिहार छत्तीसगढ़ का पारम्परिक तिहार है। उन्होंने कहा कि भोजली तिहार आने वाली अच्छी फसल का प्रतीक भी है, मैं माता भोजलीदेवी को आदर के साथ स्मरण करते हुए क्षेत्र के उत्तरोत्तर विकास, सुख-शांति, हरियाली, फसल की अच्छी पैदावार एवं सभी नागरिकों के बीच आपसी प्रेम व्यवहार व समरसता की मंगलकामना करता हूॅं। इस अवसर पर सभापति श्यामसुंदर सोनी ने भी भोजली तिहार की अपनी शुभकामनाएं दी तथा खुशहाली, हरियाली, आपसी प्रेम, सद्भावना की कामना की। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य प्रदीप जायसवाल एवं कृपाराम साहू, पार्षद अनुज जायसवाल, पूर्व एमआईसी सदस्य देवीदयाल सोनी एवं मनकराम साहू, गुड्डू थवाईत, प्रभात डडसेना, पीयूष पाण्डेय, दिनेश साहू, विनोद कौशिक, प्रदीप गुप्ता, महेन्द्र सिंह, आशीष पाण्डेय, अविनाश कुमार, हेमंत वर्मा, आदिनारायण, रूपेश गुप्ता, दिनेश पटेल, हरिलाल साहू, प्रकाश ठाकुर, चित्रा साहू, नेहा सिंह उपस्थित थे।
रायपुर : राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति
नारायणपुर के मांझी-चालकी और 'बस्तर पंडुम' विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंटरायपुर,02 अगस्त 2026बस्तर के घने जंगलों, अनूठी सामाजिक व्यवस्था और समृद्ध जनजातीय...














