कोरबा (खटपट न्यूज)। डीएवी कुसमुंडा से 12वीं तक की पढ़ाई पूरा करने वाले अंशुमन यादव ने पीएससी की परीक्षा में 372वां रैंक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। क्वा. नंबर सी-55, ऊर्जानगर, गेवरा एरिया निवासी अंशुमन के पिता अमरनाथ रतनलाल यादव एसईसीएल गेवरा के डिप्टी जीएम, चिप मैनेजर है। उनकी माता सुनीता यादव गृहणी है। अंशुमन ने एनआईटी भोपाल से बी-टेक मैकेनिकल की पढ़ाई की है। उन्होंने तीसरे प्रयास में वर्ष 2019-2020 में यूपीएससी परीक्षा पास कर ऑल इंडिया में 372 रैंक हासिल किया। अंशुमन ने अपनी सफलता से गेवरा सहित जिले को गौरवान्वित किया है।
एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली...
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय...

















