Tuesday, May 26, 2026
Home रायपुर भूपेश सरकार के दो साल पूर्ण… 17 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक…

भूपेश सरकार के दो साल पूर्ण… 17 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक…

रायपुर।  प्रदेश में भूपेश सरकार को 17 दिसंबर को दो साल पूरे हो रहे हैं, इसी दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास में कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे  ने दी है। इस बैठक में 21 दिसंबर को शुरू हो रहे विधानसभा के मनसून सत्र पर चर्चा होगी।

मंत्री चौबे ने कहा कि 17 तारीख को कांग्रेस सरकार के 2 साल पूरे होंगे। जनता ने हमें अभूतपूर्व जनादेश दिया। हमारी सरकार ने अधिकांश सभी चुनावी वादों को पूरा किया है। यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे।

Advertisement Carousel