कोरबा (खटपट न्यूज)। बालकोनगर निवासी भाजपा नेता एवं महालक्ष्मी एसोसिएट फर्म के संचालक मोहन सिंह के विरूद्ध बिजनेस पार्टनर सर्वमंगला इन्फ्राबिल्ड प्रायवेट लिमिटेड के डायरेक्टर कोरबा निवासी दीपक अग्रवाल ने 1 करोड़ 12 लाख 41 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा से इसकी शिकायत की गई है जिस पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। मामला यह है कि मोहन सिंह और दीपक अग्रवाल के मध्य राजस्थान स्थित हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सिविल कार्य का 33.82 करोड़ का ठेका के लिए पार्टनरशीप तय हुआ था। 50-50 फीसदी हिस्सेदारी तय होने पर दीपक ने 80 लाख रुपए बैंक गारंटी दी थी। 2 जेसीबी मशीन का मासिक किराया 85 हजार रुपए प्रतिमाह की दर से भी मोहन सिंह को दिया गया। 2 साल में होने वाले उक्त ठेका कार्य में अंतत: 1 करोड़ 12 लाख 41 हजार की राशि नहीं लौटाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मोहन सिंह के विरूद्ध की गई है।
एमडी एसके कटियार का कार्यकाल बढ़ा, 31 मार्च 2027 तक संभालेंगे...
कोरबा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार कटियार (एस.के. कटियार) के कार्यकाल में राज्य शासन ने एक बार फिर वृद्धि...
















