Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा बढ़ी ठण्ड: रात में कलेक्टर व अधिकारियों ने जाना हाल

बढ़ी ठण्ड: रात में कलेक्टर व अधिकारियों ने जाना हाल

कोरबा(खटपट न्यूज़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को सार्वजनिक स्थलों विशेषकर चौक-चौराहों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय आदि में रात्रि के समय अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही स्वयंसेवी, समाजसेवी संस्थाओं, दान-दाताओं की मदद से बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े एवं कम्बल आदि वितरण कराए जाने को कहा है। इसके मद्देनजर कोरबा कलेक्टर रानू साहू, निगमायुक्त कुलदीप शर्मा, कोरबा एसडीएम सहित आला अधिकारी ने रात के वक्त कोरबा रेलवे स्टेशन पहुंच कर जरूरतमंद असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया। साथ ही उनका हाल जाना और अलाव व्यवस्था की जायजा भी लिया गया।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel