Monday, May 11, 2026
Home कोरबा रिटायर्ड रजिस्ट्रार पाटले का निधन

रिटायर्ड रजिस्ट्रार पाटले का निधन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। ग्राम पंचायत छुईहापारा निवासी मृदुभाषी, मिलनसार व सतनामी समाज के सर्वांगीण विकास के प्रति सदा समर्पित रहे रिटायर्ड रजिस्ट्रार एच एल पाटले का 23 दिसंबर को रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ दिनों पूर्व से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री पाटले अपने पीछे 2 पुत्र, दो पुत्री एवं पत्नी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ कर चले गए। उनका चंदन पान का कार्यक्रम 29 दिसंबर को उनके गृह ग्राम छुईहापारा में संपन्न होगा। श्री पाटले 22 गांव सतनामी समाज के अध्यक्ष अशोक पाटले के बड़े भाई हैं। उक्त आशय की जानकारी अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े ने दी है।

Advertisement Carousel