Sunday, March 22, 2026
Home जांजगीर-चांपा ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में मनाई गई गांधी जयंती

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में मनाई गई गांधी जयंती

जांजगीर (खटपट न्यूज)। महात्मा गांधी के 151वीं वर्षगांठ के अवसर पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री का 116वीं जयंती आयोजित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन क्लास के माध्यम से 02 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर कक्षावार गूगल क्लासरूम में प्रात: 10.30 बजे से 12.30 बजे तक लेख प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी तक चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा तीसरी से पांचवी तक गांधी जी का चश्मा, कक्षा छठवीं से आठवी तक स्वदेश की डगर, कक्षा नवमी व दसवी तक संकल्प भारत विषय पर लेख अपलोड किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जॉंजगीर के विधि सलाहकार अधिवक्ता राजेश पाण्डेय लोक अभियोजक जिला – न्यायालय जांजगीर चांपा रहे। विद्यालय के निदेशक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह एवं विद्यालय के सदस्य विष्णु धानुका द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के तैल्यचित्र पर दीप प्रज्जवलन के साथ माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात ‘वैष्णव जन को तेने कहिए पीड पराई जाणें रे भजन से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। ज़िला लोक अभियोजक अधिवक्ता राजेश पाण्डेय के द्वारा उपस्थित सभी जनों को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के जयंती की बधाई व शुभकामनाएं दी गई। स्कूल के डायरेक्टर विष्णु धानुका द्वारा संभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती की बधाई प्रदान की गयी तथा विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के द्वारा गांधी द्वारा दिये गये विचार पर चलने के लिए कहा व सुविचार के साथ महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। विद्यालय के निदेशक आलोक अग्रवाल के द्वारा महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के जीवन परिचय देते हुए कुछ अन छुए बातें जो शास्त्री के द्वारा किये गये कार्य के बारे मे बाताया कि शास्त्री एक धर्मनिरपेक्ष, मजबूत, गौरवशाली भारत का सपना देखनेवाले धरतीपुत्र लालबहादुर शास्त्री देश का सबसे सरल, सबसे ईमानदार, सबसे कर्मठ, तेजस्वी माना जाता है। वे देश के जवानों व किसानों की गरिमा का उद्घोष करने वाले जननायक थे तथा उनका श्रेय है कि भारत चीन युद्ध में सबसे प्रमुख श्रेय था। शिक्षिका श्रीमती मिनीमोल थॉमस ने गांधी व लालबहादुर शास्त्री के विषय संबंधित प्रश्न भी पूछें गये तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिये। शिक्षिका ऐश्वर्या ब्रिजवानी व श्रीमती विजयलता राठौर ने हिन्दी भाषण दिये। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्राचार्या सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षाविद सम्मान प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम का सुसंचालन विद्यालय की शिक्षिका सुश्री प्रीति बाला सिंह द्वारा किया गया।

Advertisement Carousel