
कोरबा (खटपट न्यूज)। मानिकपुर पुलिस ने गांजा बेचते एक युवक को पकड़ा है। उसके पास से 2 किलो से अधिक गांजा की पुड़िया बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार मानिकपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक इमलीडुग्गू फाटक के पास गांजा खपाने आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर इमलीडुग्गू निवासी 30 वर्षीय रामसागर कश्यप को गांजा बेचते पकड़ा है। आरोपी के पास से 2 किलो से अधिक गांजा की पुड़िया बरामद की गई है। बताया जाता है कि रामसागर कश्यप उड़ीसा से गांजा मंगाकर उसकी पुड़िया बनाकर आसपास क्षेत्रों में बेचता है। मानिकपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार अपराध दर्ज कर लिया है।















