Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा बेलगाम राखड़ परिवहन पर लगाएं अंकुश : लखनलाल

बेलगाम राखड़ परिवहन पर लगाएं अंकुश : लखनलाल


0 शिक्षिका रोशनी की दर्दनाक मौत पर दु:ख जताया

कोरबा (खटपट न्यूज)। बेलगाम राखड़ परिवहन से आए दिन हो रहे हादसों से कई जानें जा चुकी हंै। इसके बाद भी जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन ने मांग की है राखड़ परिवहन के लिए व्यापक तौर पर गाइडलाइन बनाने की जरुरत है। अभी 24 घण्टे परिवहन हो रहा है इसे रात के समय ही परिवहन शुरु करने की मांग उन्होंने की है। श्री देवांगन ने कहा है कि राखड़ परिवहन को जिस तरह छूट दी जा रही है, उससे आम लोग भेड़-बकरियों की तरह रौंदे जा रहे हैं। सडक़ हादसे में शिक्षिका रोशनी बंजारे के निधन पर लखनलाल देवांगन ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Advertisement Carousel