Sunday, May 10, 2026
Home कोरबा तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर शिक्षिका की मौत, लोगों में...

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर शिक्षिका की मौत, लोगों में आक्रोश

कोरबा (खटपट न्यूज)। राखड़ से भरी तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत हो गई. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के झगरहा मुख्य मार्ग की है. वहीं लगातार हो रहे हादसे के कारण लोगों में भारी आक्रोश है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है.

जानकारी के अनुसार मृतका 29 वर्षीय बालको निवासी रोशनी बंजारे बुंदेली स्थित प्राथमिक शाला स्कूल में पदस्थ थी. हादसे के बाद सडक़ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची है.झगरहा मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के चलते कई घटनाएं घट चुकी हैं. लगातार हो रहे हादसे के कारण लोगों में भारी आक्रोश है.

Advertisement Carousel