Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा बुधवारी में लूट ! रुपए लेकर भागा युवक, सब्जी विक्रेता हुई शिकार

बुधवारी में लूट ! रुपए लेकर भागा युवक, सब्जी विक्रेता हुई शिकार


अंधेरे पड़े बुधवारी बाजार में एक सब्जी विक्रेता महिला लूट का शिकार हो गई। अज्ञात युवक ने रुपए से भरा थैला लिया और चंपत हो गया।
कोरबा(खटपट न्यूज़)। घटना सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र के अंतर्गत आने वाले बुधवारी सब्जी बाजार की है। शुक्रवार को रात लगभग 10 बजे यहां वीआईपी मार्ग की ओर सड़क से लगे पचरा में सब्जी विक्रेता दिल बाई दुकान को बढ़ा रही थी। इस दौरान वह अपने बेटे के आने का इंतजार भी कर रही थी कि यहां एक युवक पहुंचा और दुकान बढ़ाने में मदद की बात कहने लगा।

दिल बाई

उक्त युवक घटना समय से करीब दो-तीन घंटे पहले से बाजार में ही मौजूद था। दिल भाई के पसरा के पास में ही उसने बाइक खड़ी की थी और बताया कि वह उरगा का रहने वाला है और आलू वाले के पास हिसाब लेने के लिए आया हुआ है,अभी हिसाब हो रहा है तब तक मदद कर देता हूं। दिल बाई को उक्त युवक भला लगा और सामान समेटने में मदद करने के दौरान जैसे ही दिलबाई का ध्यान भटका वैसे ही युवक ने दिन भर की बिक्री की रकम करीब 3-4 हजार रुपये रखे वाले थैले को उठाया और बाइक सहित भाग निकला। जब तक दिल बाई कुछ समझ पाती वह युवक भाग चुका था। आसपास के चंद सब्जी विक्रेताओं को घटना की जानकारी दिलबाई ने दी।

0 बाजार में पसरा है अंधेरा
वीआईपी मार्ग पर स्थित बुधवारी बाजार में समस्याओं का अंबार है।साफ-सफाई बहुत ही कम नजर आती है इसके अलावा पूरे बाजार में अंधेरे का साम्राज्य रहता है। यहां लगाई गई हाई मास्ट लाइट करीब 3 महीने पहले एक-दो दिन जलने के बाद से बंद हो चुकी है। अंधेरे की वजह से असामाजिक तत्वों और शराबियों का भी यहां आना-जाना लगा रहता है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel