Wednesday, September 30, 2026
Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर : दिन-दहाड़े कांग्रेस नेता के घर डकैती…

बिलासपुर : दिन-दहाड़े कांग्रेस नेता के घर डकैती…

बंदूक की नोंक पर डरा धमका कर ढाई लाख नगदी व 5 लाख का सोना ले गए

बिलासपुर (खटपट न्यूज)। बिलासपुर जिले में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के घर अज्ञात डकैतो ने बंदूक के नोक पर दिन दहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।


मामले में मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष टाकेश्वर पटेल का दर्रीघाट में निवास है। आज सुबह वह नाश्ता कर के घर से बाहर निकले थे। तभी सुबह 11 बजे 7 से 8 की संख्या में अज्ञात डकैत उनके घर बाइक में सवार हो कर पहुँचे। सभी ने अपना चेहरा मास्क व हेलमेट से ढक रखा था। उन लोगो ने बंदूक की नोक पर सभी घर वालो को रख लिया। सभी के हाथ रस्सी से बाध दिए गए। डकैतों ने डरा धमका कर ढाई लाख नगदी व 5 लाख के करीबन सोना ले गए है। डकैती के बाद सभी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आईजी रतन लाल डांगी व एसएसपी पारुल माथुर पुलिस व साईबर की टीम को लेकर मौके पर पहुँचे। जिले भर में नाकेबंदी कर डकैतो की तलाश की जा रही हैं।

Advertisement Carousel