Friday, June 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ बालोद जिले के गंगा मैया मंदिर प्रांगण में लोगों ने किया योगाभ्यास…

बालोद जिले के गंगा मैया मंदिर प्रांगण में लोगों ने किया योगाभ्यास…

-महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री की उपस्थिति में योग कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

रायपुर, (खटपट न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की उपस्थिति में बालोद जिले के गंगा मैया मंदिर प्रांगण में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


इस अवसर पर संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, कलेक्टर श्री जन्मेजेय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisement Carousel