Friday, September 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ बजट में मानदेय वृद्धि पर शासकीय अभिभाषकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

बजट में मानदेय वृद्धि पर शासकीय अभिभाषकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

    रायपुर, (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचे शासकीय अभिभाषकों ने बजट 2022-23 में शासकीय अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ाए जाने पर प्रदेश भर के शासकीय अभिभाषकों की तरफ से आभार जताया। श्री के.के. शुक्ला के नेतृत्व में विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचे रायपुर के शासकीय अभिभाषकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मानदेय बढ़ाये जाने से प्रदेश भर के शासकीय अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर है। राज्य निर्माण के 22 सालों में पहली बार ये ऐतिहासिक बजट आया है, जिसमें शासकीय कर्मचारियों के पेंशन, शासकीय अधिवक्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय सहित सभी वर्गों के हित सुनिश्चित किये गए है। इस अवसर पर शासकीय अभिभाषक श्री अरविंद सिंह चीमा, श्री राघवेंद्र सिंह, श्री राकेश सिंह, सुश्री मौरिशा नायडू, श्री विजय कुमार भोई, श्री मनोज वर्मा, श्री विनोद भारत, श्री विजय लांजे और श्री निलेश ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement Carousel