रायपुर, (खटपट न्यूज)।छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कोरबा जिले के हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत चांपा शाखा नहर के बगदर वितरक नहर में लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 25 लाख 37 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृत मुख्य अभियंता मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना बिलासपुर को प्रदान की गई है। बगदर नहर के लाईनिंग कार्य कराए जाने से इसकी सिंचाई क्षमता में 704 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 774 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति होगी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वास्थ्य सुरक्षा, मानवीय संवेदना और पशु-पक्षियों के प्रति दायित्व निभाने की अपील कीरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सहित...