Saturday, September 26, 2026
Home कोरबा फर्जी दिव्यांग बनकर शिक्षा विभाग में नौकरी, इनकी शिकायत हुई मुख्य आयुक्त...

फर्जी दिव्यांग बनकर शिक्षा विभाग में नौकरी, इनकी शिकायत हुई मुख्य आयुक्त से

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के कुछ स्कूलों में फर्जी दिव्यांग शिक्षकनौकरी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघ, जिला कोरबा (छ.ग.) के द्वारा मुख्य आयुक्त, दिव्यांगजन छत्तीसगढ़ शासन को पत्र प्रेषित कर इसकी शिकायत की गई है।

पत्र में लेख है कि कोरबा जिला के शिक्षा विभाग में विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि कुछ शिक्षक फर्जी तरीके दिव्यांगता के आधार पर फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र हासिल कर शासकीय शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। कोरबा जिले के कितने ऐसे योग्यताधारी वास्तविक दिव्यांग बेरोजगार रोजमर्रा के जीवन में दर-दर की ठोकरें खा रहें हैं, किन्तु फर्जी दिव्यांग हमारे हक को छीनकर शासकीय सेवा प्राप्त कर भौतिक सुविधा युक्त होकर सुखमय जीवन जी रहे हैं जो कि जांच का विषय है। ऐसे शिक्षकों का नाम व पदस्थापना स्थल की जानकारी के साथ लिखे पत्र में जिला मेडिकल के विशेषज्ञों एवं दिव्यांगता की जांच यन्त्रों के माध्यम से कराये जाने हेतु आदेशित करने का आग्रह किया गया है।

Advertisement Carousel