कोरबा-बालको (खटपट न्यूज)। दिन भर में 51 पौधों को लगाने के लक्ष्य के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। जिसमें वार्ड 35 स्थित अनुभव भवन में बालको ष्टस्क्र मैनेजर मोनिका जैन, संजीव शुक्ला, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महासचिव पी एल सोनी एवं सदस्यगण के साथ बालको मटेरियल गेट के सामने सुमित तिवारी (मंडल महामंत्री भाजपा बालको), आरकेटीसी के सेफ्टी इंचार्ज दीपक शर्मा, प्रकाश शर्मा एवं बालको के अधिकारियों के साथ।

उक्त मौके पर हितानंद अग्रवाल ने कहा कि लोगों को आज स्वच्छ वायु की आवश्यकता के चलते पर्यावरण की सुरक्षा के महत्व का पता चल रहा है। आज हवा भी खरीदनी पड़ रही है। हमें सिर्फ पौधे लगाने ही नहीं है, बच्चों की तरह उनका संरक्षण भी करना है। तभी वह पौधे बड़े होकर हमें संरक्षित कर पाएंगे।















