Monday, September 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में डिप्टी कलेक्टर सहित 3 की हालत गंभीर, स्कार्पियो के...

सड़क हादसे में डिप्टी कलेक्टर सहित 3 की हालत गंभीर, स्कार्पियो के उड़े परखच्चे – ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से पहुंचाया रायपुर

कोंडागांव (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए हादसे में दंतेवाड़ा के डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गोंडा सहित 3 लोग घायल हो गए हैं। तीनों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद करीब एक घंटे तक सभी उसमें फंसे रहे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। हादसा केशकाल क्षेत्र में हुआ है।
टक्कर लगते ही स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग अंदर ही बुरी तरह से फंस गए। हादसे की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।


टक्कर लगते ही स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग अंदर ही बुरी तरह से फंस गए। हादसे की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
दंतेवाड़ा के डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गोंडा अपनी दो अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो से बिलासपुर जा रहे थे। अभी वे केशकाल में नेशनल हाईवे-30 पर पहुंचे ही थे कि बटराली गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग अंदर ही बुरी तरह से फंस गए। हादसे की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सभी लोग करीब एक घंटे तक अंदर ही फंसे रहे। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और कोंडागांव अस्पताल में भर्ती कराया।
सभी लोग करीब एक घंटे तक अंदर ही फंसे रहे। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और कोंडागांव अस्पताल में भर्ती कराया।
इस दौरान सभी लोग करीब एक घंटे तक अंदर ही फंसे रहे। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और कोंडागांव अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों की हालत गंभीर देख उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। यहां एक प्राइवेट अस्पताल में उनका उपचार कराया जाएगा। अभी तक अन्य दो घायलों की पहचान का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि नींद की झपकी आने के चलते हादसा हुआ होगा।

Advertisement Carousel