
कोरबा(खटपट न्यूज़)। एसईसीएल कर्मचारी के साथ उसकी दूसरी पत्नी और पुत्र ने महज सब्जी बनाने की बात को लेकर कहर ढा दिया। जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा थानांतर्गत शांतिनगर निवासी अमर सिंह एसईसीएल की बगदेवा परियोजना में कार्यरत है। 24 अक्टूबर दीपावली के दिन 11.30 बजे वह अपनी दूसरी पत्नी कमलेश्वरी एवं पुत्र मोजेश के साथ घर पर था। रोटी खाने के लिए सब्जी बनाने की बात पर पत्नी और पुत्र ने एक साथ मिलकर गाली-गलौज किया और जान की धमकी देते हुए पत्नी ने हाथ-झापड़ से पति से मारपीट किया। इस पर भी मन नहीं भरा तो पति को पत्नी ने पीछे से जकड़कर पकड़ लिया और मोजेश ने रसोईघर से कोई धारदार वस्तु लाकर पिता से मारपीट किया जिससे वह कुछ समय के लिए बेहोश हो गया। होश आने पर अमर को पता चला कि उसके बाएं कान में टांका लगा है। दाहिने पैर और जांघ में चोट लगी है जिससे खून बह रहा है। अमर ने पहली पत्नी अमृत बाई और प्यारे लाल चौहान को भी घटना की जानकारी दी। पीड़ित की रिपोर्ट पर कमलेश्वरी व मोजेश के विरुद्ध धारा 294, 323, 34, 506 भादवि के तहत जुर्म दर्ज किया गया।















