Friday, August 7, 2026
Home कोरबा कोरबा : घंटाघर के समीप जिला प्रशासन ने हटाया बेजा कब्जा

कोरबा : घंटाघर के समीप जिला प्रशासन ने हटाया बेजा कब्जा

कोरबा (खटपट न्यूज)। घंटाघर के समीप शासकीय मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज के सामने शबरी एंपोरियम के बगल में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प को आवंटित जमीन पर कुछ लोगों द्वारा बेजा कब्जा कर भवन निर्माण करा दिया गया था जिसको जिला प्रशासन ने नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से खाली कराया है।

जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि हस्तशिल्पयों के लिए आवंटित जमीन खसरा नंबर 235/1 जिस पर कुछ लोगों द्वारा बेजा कब्जा किया जा रहा है जिनको नोटिस देकर जवाब मांगा गया था जिनका संतोषजनक जवाब नहीं आने पर बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Carousel