Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा नगर पालिका दीपका के प्रथम अध्यक्ष बुगल दुबे नहीं रहे, सोमवार को...

नगर पालिका दीपका के प्रथम अध्यक्ष बुगल दुबे नहीं रहे, सोमवार को होगी अंत्येष्टि


कोरबा-दीपका । नगर पालिका परिषद दीपका के प्रथम अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बुगल कुमार दुबे का लंबी बीमारी के बाद रविवार को अपोलो अस्पताल बिलासपुर में संध्या 6 बजे दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनका जाना पार्टी और क्षेत्रवासियों कद लिए अपूरणीय क्षति है। बुगल कुमार दुबे दो बार नगर पालिका के अध्यक्ष रहे, एक बार सरपंच रहे, एक बार जनपद सदस्य रहे। वे पूर्व राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योतिनन्द दुबे के भाई थे वे भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार दीपका के मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Advertisement Carousel