Wednesday, September 16, 2026
Home Uncategorized Desh-Videsh दुःखद: प्रख्यात संतूर वादक पं.शिवकुमार शर्मा नहीं रहे

दुःखद: प्रख्यात संतूर वादक पं.शिवकुमार शर्मा नहीं रहे

नई दिल्ली। देश के प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का 84 वर्ष की आयु में हृदय गति रुक जाने से मुंबई में निधन हो गया। पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन देश के संगीत कला के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति है और इसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है। उनके निधन की खबर से संगीत व कला प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी शोक व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Advertisement Carousel