रायपुर । राजिम में एक बेबी एलीफेंट दलदल में फंस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर हाथी को दलदल से निकालने की कवायद शुरू की गई ।जानकारी के मुताबिक हाथियों के दल की एक मादा हथिनी ने शावक को जन्म दिया है। गुरुवार देर रात फिंगेश्वर के बनगवां गांव में हथिनी ने शावक को जन्मा है।जन्म के बाद शावक दलदल में फंस गया था। वन विभाग ने शावक को रेस्क्यू कर उसे दलदल से बाहर निकाल लिया है। शावक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गौरतलब है कि पिछले 18 दिनों से फिंगेश्वर रेंज में 20-21 हाथियों का दल मौजूद है। हाथियों की मौजूदगी इलाके के ग्रामीण काफी दहशत में है।
लखनलाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के...
बालकोनगर। मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सोमवार को शांतिनगर क्षेत्र में सड़क किनारे नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कोरबा...
















