Thursday, March 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ तेलीबांधा के मरीन ड्राइव तालाब में मिली युवक की लाश

तेलीबांधा के मरीन ड्राइव तालाब में मिली युवक की लाश

रायपुर (खटपट न्यूज)। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव तालाब में शनिवार को एक और युवक की लाश मिली है। तेलीबांधा तालाब में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने तैरती हुई लाश देखकर जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बता दें कि तेलीबांधा तालाब में एक सप्ताह में यह दूसरी लाश मिली है। इससे पहले सोमवार को तेलीबांधा इलाके के एक शख्स ने तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के महज पांच दिन बाद दूसरी लाश मिलने से लोगों में जबरदस्त खौफ है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गीतांजलि नगर निवासी आशीष नागरिया के रूप में हुई। युवक कल शाम चार बजे से गायब था। किन कारणों के चलते उसकी मौत हुई है। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच में जुट गई है।

Advertisement Carousel